पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कर कमलों द्वारा बिहार सरकार अन्तर्गत पुर्नगठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभांरभ लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया। साथ हीं उप मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री, बिहार विजय कुमार सिन्हा एवं मंत्री, उर्जा एवं योजना एवं विकास विभाग, बिजेन्द्र प्रसाद यादव की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में रही। योजना एवं विकास विभाग, सुपौल के अन्तर्गत जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (स्नातक उतीर्ण युवक/युवतियों के लिए) आज प्रारंभ किया गया। सात निश्चय अन्तर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना वर्ष 2016 में प्रारंभकी गयी, जिसके तहत पूर्व से इन्टर उतीर्ण युवक/युवतियों को रोजगार तलाश करने हेतु भत्ता का लाभदिया जा रहा है।
अब पुर्नगठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20-25 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले वैसे युवक / युवतियों, जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / महाविद्यालयों/ संस्थानों से स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से) उतीर्ण हो एवं स्वरोजगार / सरकारी/निजी / गैर सरकारी/ नियोजन (अनुबंध / स्थायी / अस्थायी रूप से) प्राप्त नहीं किये है, कहीं अध्ययनरत् नहीं है तथा रोजगार की तलाश कर रहें है, को भी 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक इस योजना का लाभ देय होगा। इस योजना के तहत स्नातक युवक/युवतियों जो स्वयं सहायता भत्ता की राशि प्राप्त करेंगे, उनको रोजगार / स्वरोजगार के लिए क्षमता वर्धन हेतु श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा निशूल्क कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी सारा असरफ द्वारा की गयी, जिसमें जिला योजना पदाधिकारी, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सहायक योजना पदाधिकारी, सभी सहायक प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सुपौल सहित विभिन्न कौशल विकास केन्द्रों के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।