न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सडत अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल ने शनिवार को ग्राम पंचायत लाउढ में आग से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सहायता राशि का वितरण किया । अग्निकांड से प्रभावित कुल तीन परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत 12-12 हजार रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया, ताकि वे तत्काल आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें।
सहायता प्राप्त करने वाले पीड़ित परिवारों में मीना देवी (स्व. देव नारायण साह), अनीता कुमारी (सुशील साह) तथा संजन कुमारी (संतोष साह) शामिल हैं। अंचल अधिकारी ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने राहत वितरण को लेकर प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह सहायता राशि आग से हुए नुकसान के बाद प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।


























