रेडक्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी राहत समाग्री

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा के सौजन्य से छटूपट्टी सुखासन वार्ड 18 किशनपुर थाना में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड में 12 परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस ने विधायक पिपरा एवं सचेतक सत्तारूढ दल राम विलास कामत के उपस्थिति में राहत सामग्री तिरपाल कंबल, मच्छर दानी, हाईजीनकीट प्रदान किया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस हमेशा
आपदा पीड़ित परिवार को मानवीय सहयोग करती है। सचिव राम कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, मो खुरशीद आलम, चंद्र शेखर चौधरी,अमर नाथ, मोहित कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थिति रहे।
सभी लोगों ने रेडक्रॉस के सहयोग को सराहनीय कदम की प्रशंसा की।