न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सभापति भारत स्काउट गाइड संग्राम सिंह की अध्यक्षता में भारत स्काउट और गाइड के सदस्यों की बैठक हुई । जिसमें जिला कौंसिल का पुनर्गठन किया गया । जिसमें सर्व सम्मति से मुख्य संरक्षक जिला पदाधिकारी ,संरक्षक पुलिस अधीक्षक , डॉक्टर विजय शंकर चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव ,डॉक्टर कन्हैया प्रसाद सिंह, नूनूमणी सिंह ,सभापति जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल ,उपसभापति राजेंद्र प्रसाद यादव , अभय कुमार सिंह बीरपुर ,प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनोखा देवी पूर्व जिला परिषद ,मधु कुमारी वीरपुर सरोजिनी झा, जिला मुख्य आयुक्त राघवेंद्र कुमार झा, जिला सचिव नागेश्वर विराजी, सहायक सचिव जयशंकर गांधी मध्य विद्यालय गौरवगढ , संयुक्त सचिव रंजू झा ,कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण मंडल मध्य विद्यालय चौहटा जिला संगठन संजय कुमार झा का चयन किया गया।पुनर्गठन के पश्चात अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई ।