न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ वीरपुर
विवाह पंचमी के मौके पर रतनपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर मे बुधवार क़ो दंगल का आयोजन किया गया। जहां आभार यात्रा के दौरान रतनपुर पहुंचे छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विधायक सह पूर्व मन्त्री नीरज कुमार सिंह ने दंगल का उद्घाटन किया।
पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि रतनपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार मेहता ने लगातार कई वर्षों से दंगल प्रतियोगिता कराने का कार्य किया है इससे युवाओं मे उत्साह बढ़ेगा और इस खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी और देश विदेश मे आयोजित होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता मे शामिल होकर छातापुर और बिहार का नाम रोशन करेंगे।
वही दूसरे दिन गुरूवार क़ो होने वाले प्रतियोगिता की शुरुआत पंचायत के मुखिया संतोष कुमार ने की। कुश्ती के दौरान हरियाणा के प्रदीप पहलवान क़ो बनारस राणा सिंह पहलवान ने पटखनी देकर हराया. नेपाल के राहुल पहलवान ने केरल के कटप्पा पहलवान क़ो हराया। लाठी पहलवान ने बक्सर से सलमान खुरैशी पहलवान संदीप क़ो हराया। मुखिया संतोष कुमार मेहता ने बताया कुल मिलाकर तीन दिनों तक चलने वाले कुश्ती प्रतियोगिता मे छह महिला और नेपाल के पहलवान समेत 36 पहलवान इस दंगल मे हिस्सा लें रहें हैं।
कार्यक्रम स्थल पर बुजुर्ग और महिलाओं मे काफ़ी उत्साह देखा गया।


































