भागलपुर: 288 स्कूलों की बालिकाओं के लिए 90 दिन का रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के आदेश के तहत जिले के सभी 288 सरकारी और अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Self Defence) कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों द्वारा 24 दिन कराटे, वुशू और ताइक्वांडे जैसी मार्शल आर्ट विधाओं का प्रशिक्षण बालिकाओं को दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रति कार्य दिवस 1 घंटे 30 मिनट रहेगा और प्रत्येक प्रशिक्षक एक दिन में अधिकतम तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण दे सकेंगे। इसके एवज में प्रशिक्षक को प्रति विद्यालय ₹400/- का मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षक के लिए आवेदन 20 अगस्त तक लिया जाएगा।

प्रशिक्षण का स्वरूप

  • मार्शल आर्ट विधाएँ: कराटे, ताइक्वांडे, वुशू
  • प्रशिक्षण अवधि: 24 दिन, प्रतिदिन 1.5 घंटे
  • आवेदन: प्रशिक्षक पात्रता अनुसार 20 अगस्त 2025 तक कार्यालय, बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर में आवेदन करें.
  • मानदेय: प्रति विद्यालय ₹400/-

प्रशिक्षक के लिए योग्यता

  • Black Belt प्रमाण पत्र (कराटे/ताइक्वांडे/वुशू)
  • स्नातक या समकक्ष, आयु 21-35 वर्ष
  • कम-से-कम 1 साल का प्रशिक्षण अनुभव