फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में रणधीर लाल ने किया ज्वाइन, सशक्त स्थायी समिति की हुई बैठक

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
फारबिसगंज नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में रणधीर लाल ने बुधवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी के समक्ष अपना पदभार ग्रहण किया।नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्य पार्षद वीणा देवी उपमुख्य पार्षद नूतन भारती,सशक्त स्थायी समिति सदस्य मो.इस्लाम,गणेश गुप्ता,मनोज कुमार सिंह,प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत नव पदस्थापित रणधीर लाल ने नप के सशक्त स्थायी समिति की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भाग लिया। बैठक में तीन संतों पर विचार विमर्श के पश्चात सहमति प्रदान की गई। जिन तीन एजेंडों पर सहमति प्रदान की गई, उसमें गत बैठक की संपुष्टि के अलावे प्रभारी नाजिर द्वारा प्रस्तुत विपत्र की जांच के लिए गठित समिति के आवेदन पर विचार किया गया।इसके अलावा सीडब्लूजेसी 12091/25 में पटना हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश पर विचार किया गया।