न्यूज़ स्कैन ब्यूरो, पटना
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन नामों पर अपनी मुहर लगाई है, उनमें कुल 14 प्रत्याशी शामिल हैं।
यह सूची आज पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें कई पुराने और कुछ नए चेहरे शामिल हैं।
सूची के अनुसार, पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से राजू तिवारी, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, सिवान के दरौली (अनु.जाति) से विष्णु देव पासवान, सारण के गरखा (अनु.जाति) से सीमान्त मृणाल, तथा बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से सुंदर कुमार मैदान में होंगे।
वहीं, अन्य घोषित प्रत्याशियों में शामिल हैं —
बेगूसराय (बखरी – अनु.जाति) : संजय कुमार
खगड़िया (परबत्ता) : बबलू चौधरी
भागलपुर (नाथनगर) : मिथुन कुमार
पटना (पालीगंज) : सुनील कुमार
बक्सर (ब्रहमपुर) : हुलास पांडे
रोहतास (डेहरी) : रंजीत रंजन सिंह
कटिहार (बलरामपुर) : संगीता देवी
जहानाबाद (मखदुमपुर) : रानी कुमारी
औरंगाबाद (ओबरा) : प्रकाश चन्द्र
सूत्रों के मुताबिक, यह पहली सूची है और आने वाले दिनों में पार्टी और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में एलजेपी (रामविलास) ने इस बार बिहार चुनाव में ज़ोरदार तैयारी की है।
चिराग ने पहले ही साफ कर दिया था कि पार्टी राज्य के कई प्रमुख सीटों पर अपनी दम पर चुनाव लड़ेगी।
इस सूची के साथ यह भी संकेत मिल रहा है कि पार्टी ने सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है।
