राघोपुर पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

पुलिस कप्तान सरथ आरएस के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहद शनिवार की रात राघोपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर चार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में राघोपुर पुलिस सफलता मिली है।
इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सिमराही नगर पंचायत के वार्ड 5 से जी आर 782/17 के अभियुक्त मो वसीरूदीन उर्फ बेचू मियां,मो सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया वही 425/25 के मनोज यादव नरहा से ओर एस टी ई एक्स 433/के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।