- मैन ऑफ द मैच व टूर्नामेंट बने शिशिर साकेत
न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पूर्णिया व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया । फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । मुजफ्फरपुर की ओर से मणिकांत ने 57 व अमित ने 22 रनों का योगदान दिया. ।वही पूर्णिया की ओर से शिशिर साकेत ने 2 व शाकिब आलम ने 2 विकेट चटकाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम ने शिशिर साकेत 58 व अयान के 35 रनों की बदौलत 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । पूर्णिया के शिशिर साकेत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब के उपाध्यक्ष दिनेश साह के द्वारा दिया गया । पूर्णिया के शिशिर साकेत को ही पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन हेतु मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डिफेंडर क्लब के अध्यक्ष व समाजसेवी मुदस्सर हयात के हाथों पंद्रह हजार का चेक दिया गया । उपविजेता मुजफ्फरपुर की टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी व राजू राय की ओर से दिया गया । इस अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी व एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार समाजसेवी व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव के द्वारा दिया गया । टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, पार्षद प्रभात सिंह, मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे, मोहम्मद असलम, जावेद, गुड्डू सिंह, बद्दू, अमित सिंह, गोपाल मंडल, सपन मजूमदार, मिथिलेश झा, अमित झा व विशेषकर अमन मिश्रा की मां माला मिश्रा का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, सनातन मंडल, नेपाली कांग्रेस के नेता राजेश गुप्ता, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, सहित अन्य लोग मौजूद थे ।


























