पूर्णिया ने अररिया को 27 रनों से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जोगबनी हाई स्कूल मैदान में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इंडो नेपाल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच गुरुवार को अररिया एवं पूर्णिया टीम के बीच खेला गया। इससे पूर्व पूर्णिया के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 138 रन बनाए। अररिया को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं पूर्णिया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शिशिर साकेत 37 रन, इरशाद अलम ने 26 रनों का योगदान दिया। अररिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्तम ने 3 और शिवम् ने 2 विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की पूरी टीम 111 रन पर 19.1 ओवर में ही सिमट गई। अररिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अशफाक ने 51 रन शिवम् ने 15 रन बनाए।वही पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए से शिशिर साकेत ने तीन विकेट और भास्कर दुबे ने भी तीन विकेट लीया। इस तरह पूर्णिया की टीम ने 27 रनों से मैच जीत लिया एवं फाइनल में प्रवेश कर गई। वहीं शिशिर साकेत को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिसे मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू , जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम ,खुर्शीद खान ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कार दिया। मैच के दौरान नेपाल से आए पूर्व एसपी नेपाल पुलिस विद्यानंद माझी को आयोजक कमिटी के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ने सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि को आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा शॉल ओढ़ा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक तक समिति के अध्यक्ष दारा सिंह, खुशबू दुबे, प्रभात सिंह, दिनेश साह,एमडी असलम, मुजफ्फर हयात ,एमडी फहीम , गुड्डू सिंह, बदरूदजमा, अमित झा, मुनीलाल यादव, जावेद खान,राजा जावेद , अमित सिंह, संतोष शर्मा , रंजीत झा , राजीव यादव, संजय दुबे, माला मिश्रा के अलावा स्थानीय घनश्याम मिश्रा, विजय अली सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।