सार्वजनिक पोखरों का होगा जीर्णोद्धार – डीडीसी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

गुरुवार को उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मनरेगा द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत 20 घनसेक अथवा उससे कम जल स्राव वाले लघु नहरों, उप लघु नहरों एवं जलवाहों का पुनर्स्थापना ,जीर्णोद्धार कार्य एवं मनरेगा तथा जल-जीवन-हरियाली से संबंधित अन्य अवयवों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सुपौल प्रक्षेत्र से संबंधित सिंचाई प्रमंडल यथा सहरसा, राघोपुर, वीरपुर, त्रिवेणीगंज एवं मुरलीगंज के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा मनरेगा के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक उपस्थित हुए l उक्त बैठक में जल संसाधन से संबंधित भी सी चैनल का जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई l समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंडवार शेष बचे हुए भीसी चैनल का जीर्णोद्धार कार्य कराने का निदेश दिया गया ।साथ ही मनरेगा योजना के तहत ईकेवाईसी में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने तथा जल-जीवन-हरियाली के तहत शेष बचे लक्ष्य यथा चापाकल के किनारे सोखता निर्माण तथा सार्वजनिक पोखर तालाब का जीर्णोद्धार कार्य करने का निदेश दिया गया ।उक्त समीक्षा बैठक में निदेशक, एनईपी डीआरडीए , डीपीओ मनरेगा सहित अन्य मौजूद थे।