राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारी शुरू, 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय सुपौल और अनुमंडल न्यायालय वीरपुर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी बैंक प्रबंधक, अधिवक्ता एवं विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक की गई। बैठक में बैंकों द्वारा दिए गए ऋण संबंधी मामलों के सेटलमेंट पर चर्चा किया गया तथा ज्यादा से ज्यादा मामलों का वर्ष 2025 के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत जो की 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय सुपौल एवं अनुमंडलीय न्यायालय वीरपुर में आयोजित की जा रही है, में निष्पादन करने पर विचार विमर्श किया गया एवं वाहन दुर्घटना क्लेम केस में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाने पर चर्चा की गई बैठक में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर अधिवक्ता शीलभद्र सिंह राजेश कुमार सिंह एवं भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक के प्रबंधक के साथ-साथ जिला के सभी बैंक के प्रबंधक उपस्थित थेl