न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल / राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 14 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 77 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शनिवार की संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 14 में शंभू मंडल अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शंभू मंडल को शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से 77 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया कि इस मामले में राघोपुर थाना कांड संख्या दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


























