भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीएम काम कर रहे हैं : दिलीप वर्मा

  • भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का किया आयोजन

देवघर। शहर के बिलासी स्थित शिव वाटिका में भाजपा की ओर से प्रबुद्ध संवाद एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और संचालन महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा जी उपस्थित थे। दिलीप वर्मा ने कहा कि देश आत्मनिर्भर बने, इस दिशा में पीएम मोदी काम कर रहे हैं। आत्मनिर्भर से ही देश आगे बढ़ सकता है। इसके लिए सभी को वोकल फोर लोकल स्वदेशी को अपनाना होगा। अपने देश, राज्य और शहर में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए हम सभी को कौशल युक्त बनना होगा। स्वदेशी का प्रचार प्रसार करना होगा ताकि स्वदेश में निर्मित सामान को ही खरीदे। विदेशी सामान का उपयोग नहीं करें। तब जाकर देश आत्मनिर्भर बन पाएगा और मोदी का सपना साकार हो सकेगा। रविकांत मिश्रा ने कहा कि आज ऐसे महान व्यक्तित्व के बारे में बात रखना चाहता हूं, जिन्होंने न केवल भारत की राजनीति को एक नई दिशा दी है, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा की किरण जगायी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साधारण परिवार से निकालकर राष्ट्र सेवा के पथ पर चलते हुए आज विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक है। मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो विजन दिया है, वह केवल नारा नहीं बल्कि भारत को नई दिशा देने वाला संकल्प है। पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना, नल-जल, स्वास्थ्य, बैंकिंग, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी योजनाओं को पटल को उतारने का काम किया है। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसके माध्यम से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती, एक पेड़ मां के नाम, 2 अक्टूबर गांधी, शास्त्री जी की जयंती पर स्वदेशी के विषय पर चर्चा, स्वदेशी को बढ़ावा देना, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा की नवरात्र के पहले दिन ही से जीएसटी कम करना, यह दुर्गा पूजा, नवरात्र, दीपावली के लिए सौगात है। इसमें मध्य और निम्न वर्ग को इससे बड़ी राहत हुई है। जीएसटी दर कम होने से छोटे उद्योग और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा भारत ऑपरेशन दोस्त से लेकर ऑपरेशन गंगा तक मोदी ने दिखाया कि भारत संकट की घड़ी में मानवता और विश्व बंधुत्व का समर्पित साथी है। भारत केवल महाशक्ति नहीं, बल्कि एक सद्भावना शक्ति भी है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि भारत न केवल दूसरों की रक्षा करता है, बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें समाप्त करने की क्षमता भी रखता है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जेजवाड़े, प्रो. राजीव रंजन सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, रूपा केसरी, नवल राय, अमृत मिश्रा, भूषण सोनी, प्रजापति सुलोचना देवी, धनंजय खवाड़े, सौरभ कश्यप सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष. महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मंडल, महामंत्री वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।