पटना के बहादुरपुर झोपड़पट्टी के पास गोलीबारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर झोपड़पट्टी के पास शुक्रवार की रात बदमाशों ने गोलीबारी की। इसमें एक महिला को गोली लगी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है और तीन बाइक बरामद किए गए हैं। पटना के सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि कुछ लड़कों के विवाद में गोली चली हैं , जिसमें एक गोली एक महिला को छूकर निकल गई। महिला सुरक्षित हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।