खगड़िया के चौथम भूमि विवाद के निष्पादन के साप्ताहिक जन‌ता दरबार दायर नौ मामलों में तीन मामले का किया गया निष्पादन

न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)

अंचल कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिये साप्ताहिक जन‌ता दरबार लगाया गया। इससे पूर्व साप्ताहिक जन‌ता दरबार थाना परिसर में लगाया जाता था। विभागीय सचिव स्तर जारी निर्देश के अनुपालन अब जमीन विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन के लिये साप्ताहिक जनता दरबार अंचल कार्यालय सभागार में लगाया जाएगा। आयोजित जनता दरबार में अंचल आर ओ प्रमोद कुमार एसआई राकेश कुमार ने सुनवाई करते हुये दायर नौ मामलों में तीन मामलों का निष्पादन किये। निष्पादित मामलों में एक नया एवं दो पुराने मामले शामिल हैं। निष्पादित मामलों में द्विपक्षीय समझौते के आधार पर प्रश्नगत जमीन की नापी से निष्पादन किया गया। वहीं सड़क विवाद से जुड़े मामले निष्पादित किया गया।शेष छह मामलों में एक पक्षीय उपस्थिति का कारण निष्पादन नहीं हो सका।