- जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए जदयू ने भागलपुर जिले में अहम संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार विवेकानंद गुप्ता को भागलपुर (ग्रामीण) कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
हालांकि विपिन बिहारी सिंह जदयू के जिलाध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन चुनावी कार्यों में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत और सक्रिय रखने के लिए उठाया गया है।

विवेकानंद गुप्ता की नियुक्ति पर जदयू नेता सुद्दू साईं, राकेश कुमार ओझा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर काम करेंगे।



























