45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर मुख्यालय में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गौरव सिंह, कमांडेंट 45वीं वाहिनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा सुमन सौरभ, उप कमांडेंट 45वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मुकेश कुमार भारद्वाज, कस्टम सुपरीटेंडेंट, फारबिसगंज उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को सीमा शुल्क अधिनियम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया—
सीमा शुल्क अधिनियम के मुख्य उद्देश्य
अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधान एवं संरचना
सीमा शुल्क के प्रकार
कस्टम अधिनियम के तहत यात्री नियम कार्यशाला के माध्यम से कार्मिकों को सीमा प्रबंधन, तस्करी निरोधक कार्यवाही तथा सीमा शुल्क संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनके कर्तव्यों के निर्वहन में और अधिक दक्षता एवं कानूनी सुदृढ़ता आएगी।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान सहित कुल 75 कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता है, जिससे बल के कार्मिकों की व्यावसायिक क्षमता एवं कानूनी ज्ञान में वृद्धि हो सके।