25.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के पिपरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के गांव सखुआ, वार्ड –7 से पुलिस ने छापेमारी कर 25.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की।गिरफ्तार व्यक्ति को थाने लाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने बताया कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।