न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुपौल निवासी ओमप्रकाश गुप्ता बनाये गए हैं। नव मनोनीत प्रांतीय सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता ने इसके लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू गुप्ता को धन्यवाद दिया है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार राय ,संतोष प्रधान , महामंत्री , कुणाल ठाकुर ,प्रकाश झा ,जयंत मिश्रा ,गौरव कुमार, राजधर यादव रणधीर ठाकुर ,डॉक्टर विमल ,सुरेश सुमन ,दीपक दुबे ,सचिन मधोगरिया ,राहुल झा ,विनीत सिंह सहित अन्य शामिल है।