- अब मैदान में 70 प्रत्याशी बचे, 87 ने किया था नामांकन दाखिल
मदन, भागलपुर
दूसरे चरण के तहत भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 87 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 17 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। अब जिले की सातों सीटों पर कुल 70 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
नामांकन जांच के दौरान भागलपुर सदर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा सीटों से कई उम्मीदवारों के कागजात विभिन्न कारणों से अमान्य पाए गए।
जाने किस विधानसभा क्षेत्र से किन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए
1. भागलपुर विधानसभा
अशोक कुमार सिंह
शिवशंकर शर्मा
2. नाथनगर विधानसभा
शारिक अफाक़
नीर कुमारी
संजीव कुमार
दीपा सूर्यवंशी
पिंटू कुमार गुप्ता
राजीव कुमार रंजन
3. सुल्तानगंज विधानसभा
श्यामदेव पासवान
पियूष कुमार
संजय कुमार गुप्ता
4. कहलगांव विधानसभा
शारदा देवी
शिव कुमार साह
चंद्रशेखर शर्मा
5. पीरपैंती विधानसभा
अजय कुमार
6. बिहपुर विधानसभा
संतोष कुमार तिवारी
कुंदन कुमार मिश्रा
7. गोपालपुर विधानसभा
किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ।
अब जानिए कौन बचे हैं मैदान में
1. भागलपुर विधानसभा
रोहित पांडेय : भाजपा
अजीत शर्मा : कांग्रेस
अभय कांत झा : जन सुराज
रेखा दास : बसपा
संजय कुमार यादव
सुबोध मंडल
निशा भारती
चंद्र किशोर साह
धनंजय कुमार पांडेय
एसजे वेदांत
योगेंद्र प्रसाद यादव
रवि कुमार सिंह
2. पीरपैंती विधानसभा
राम बिलास पासवान : राजद
मुरारी पासवान : भाजपा
घनश्याम दास : जन सुराज
अशोक कुमार पासवान
राजेश पासवान
सहदेव कुमार
सुनील कुमार चौधरी
प्रीतम कुमार
राहुल कुमार पासवान
नंद किशोर रजक
उपेंद्र पासवान
3. सुल्तानगंज विधानसभा
ललन कुमार : कांग्रेस
ललित नारायण मंडल : जदयू
राकेश कुमार : जन सुराज
चंदन कुमार : राजद
राहुल कुमार
राम बालक मंडल
सुमन कुमार
चंदन कुमार
मतुर रहमान
बंटी ठाकुर
विपिन कुमार सिंह
धर्मेद्र सिंह
अजीत कुमार
सुनिल कुमार
4. नाथनगर विधानसभा
शेख जियाउल हसन : राजद
मिथुन कुमार : एलजेपी
अजय कुमार राय : जन सुराज
रविश चंद्र रवि कुशवाहा : बीएसपी
सनजी कुमार
मो. मंजर आलम
सुधाीर कुमार
शारदा देवी
चेतन राम
अरविंद मंडल
जयप्रकाश मंडल
मो. इस्माइल
13 सुशील कुमार यादव
दयाराम मंडल
जयकरण पासवान
5. कहलगांव विधानसभा
प्रवीण सिंह : कांग्रेस
रजनीश भारती : राजद
शुभानंद मुकेश : जदयू
भवेश कुमार : बसपा
मंजर आलम : जन सुराज
पवन कुमार यादव
ओमप्रकाश मंडल
निर्मल कुमार
रूपम देवी
रामचंद्र मंडल
महेंद्र तांती
संजू कुमारी
अनुज कुमार मंडल
6. बिहपुर विधानसभा
कुमार शैलेंद्र : भाजपा
अर्पणा कुमारी : वीआइपी
पवन चौधरी : जन सुराज
कृष्ण कुमार मंडल : बीएसपी
रूपम देवी
अवनीश कुमार
किशोर कुमार
ममता कुमारी
अजय कुमार रविदास
संजीव कुमार
7. गोपालपुर विधानसभा
शैलेश कुमार : जदयू
प्रेम सागर : वीआइपी
मंकेश्वर सिंह : जन सुराज
पीयूष झा
नरेंद्र कुमार नीरज
भारत भूषण गणपति
लक्ष्मी कुमारी
सोनी भारती
सुमन कुमार
संजीव कुमार यादव
राजीव कुमार सिंह
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं, उनके दस्तावेज अधूरे या औपचारिक खामियों से ग्रसित पाए गए। अब 23 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिले में 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नामांकन जांच प्रक्रिया के बाद सभी प्रमुख दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रचार रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।