निशिकांत दुबे बोले – सीमांचल में बदली डेमोग्राफी, अब एसआईआर के बाद लागू होगा एनआरसी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
पत्रकारों से बातचीत में निशिकांत दुबे ने कहा कि बिहार में पिछले वर्षों में चौतरफा विकास हुआ है, सड़कें बेहतर बनी हैं, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार 2020 से भी अधिक बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।

घुसपैठ और डेमोग्राफी पर बड़ा बयान
दुबे ने कहा कि सीमांचल के इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) बदलाव स्पष्ट दिख रहा है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने भी पूर्णिया की सभा में इसका जिक्र किया था। एसआईआर के सहारे कई घुसपैठियों को बाहर किया गया है, लेकिन और भी फर्जी वोटरों को हटाने की जरूरत है। इसके लिए अब एनआरसी लागू किया जाएगा।”

सीमांचल के जिलों पर निशाना
निशिकांत दुबे ने कहा कि पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, देवघर, गोड्डा और जामताड़ा जैसे जिलों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बसावट कर ली है।
उन्होंने कहा, “इन घुसपैठियों ने जमीन-जंगल, बेटी-रोटी सब पर कब्ज़ा कर लिया है। सरकार बनेगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.