न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती पर शुक्रवार को बिहार बंगाली समिति द्वारा 25वां रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 39 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया।
रक्तदान कार्यक्रम सरकारी दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य न केवल नेताजी के आदर्शों को स्मरण करना था, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमल जयसबाल, आनंद मिश्र, शांति हेम्बरम, डॉ. अजय सिंह, डॉ. सोमेन चटर्जी, डॉ. शांतनु घोष, मनोज, नीतेश चौबे, रीशांत, अम्लान डे, सुप्रतीम पाल, प्रशान्तो दास, मृत्युंजय चक्रबर्ती, पिंकी चक्रबर्ती, नोमिता पाल, बबी देबनाथ, मधुमिता मित्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन में एसबीआई, एलआईसी, टाइनी-टॉट्स स्कूल के बच्चों, उपहार मीडिया सहित विभिन्न संस्थाओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

































