न्यूज स्कैन ब्यूरो, अररिया
जोगबनी स्थित भारत नेपाल मुख्य सीमा के पार नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को नेपाली 4.70 लाख रूपये की साथ गिरफ्तार किया।बरामद राशि हवाला के कारोबार के होने की बात नेपाल पुलिस कर रही है।गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को बॉर्डर पर उस समय गिरफ्तार किया गया,जब वह भारतीय सीमा से होकर नेपाल में प्रवेश किया।कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय की ओर से भी इस मामले की पुष्टि की गई है।गिरफ्तार व्यक्ति विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या 15 का 43 वर्षीय संजय चौधरी बताया जा रहा है,जिनके पेंट के पॉकेट से यह रकम बरामद किया गया।
प्रदेश पुलिस कार्यलय से दी गयी जानकारी के अनुसार इलाका पुलिस कार्यालय रानी तथा कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय के संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार एक नम्बर गेट पर
पुलिस निरीक्षक कपिल खड्का के नेतृत्व में की गई।पूछताछ के क्रम में रुपयों को लेकर सही जानकारी नहीं दिए जाने के कारण संजय कुमार चौधरी को आवश्यक कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी को सुपुर्द कर दि या गया है।
जोगबनी बॉर्डर पार करते ही नेपाल पुलिस ने हवाला के 4.70 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक को किया गिरफ्तार

































