नेपाल में छठ में चार दिन की सार्वजनिक छुट्टी की पीएम से मंच की मांग

न्यूज स्कैन ब्यूरो, अररिया
नेपाल भारत सांस्कृतिक मंच ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से लोक आस्था के महापर्व को लेकर चार दिनों की नेपाल में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में काम करने वाली संस्था नेपाल भारत सांस्कृतिक मंच की सह अध्यक्ष विनीता सिंह ने पत्र प्रेषित कर यह मांग की।विनीता सिंह ने कहा कि लोक आस्था का छठ पर्व मधेशी समुदाय के लिए एक महापर्व है।चार दिन तक इस महापर्व में कठोर विधि से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर मनाया जाता है।ऐसे में एक दिन की छुट्टी को उन्होंने अपर्याप्त करार दिया।उन्होंने पर्व की सम्पूर्ण अवधि में कम से कम मधेश क्षेत्र में सार्वजनिक छुट्टी की मांग की।
श्रीमती सिंह के अनुसार, चार दिन तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ में सिर्फ एक दिन की छुट्टी सरकार के द्वारा देने से छठव्रती, विद्यार्थी और कर्मचारी को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ता है।यह पर्व धार्मिक आस्था, कठोर अनुशासन व सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस महापर्व में छुट्टी की सीमा सीमित करना धार्मिक आस्था को अनादर करने जैसा है।