डिस्पैच सेंटर पर लापरवाही और सरकारी राशि का दुरुपयोग

राहुल कुमार ठाकुर,अररिया
अररिया के छह विधानसभा क्षेत्र में कल मंगलवार को मतदान होना है।मतदान को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग अलग डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।लेकिन मतदान कार्य को लेकर के केवल लापरवाही बल्कि सरकारी राशि के दुरुपयोग किए जाने की तस्वीर भी सामने आ रही है।एक ओर जहां जहां अलग अलग विधानसभा के लिए बने डिस्पैच सेंटर में मतदान कर्मियों के आई कार्ड को पेड़ों पर लटका दिया गया।लगभग यह नजारा सभी डिस्पैच सेंटर चाहे वह अल शम्स मिल्लिया कॉलेज हो,अररिया कॉलेज हो या मार्केटिंग यार्ड परिसर या फिर यादव कॉलेज वहां मौजूद पेड़ों पर मतदानकर्मियों के आई कार्ड को लटका दिया गया।दूसरी ओर अररिया विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अनुराधा कुमारी को मिली चार पहिया वाहन मार्केटिंग यार्ड परिसर में घंटों खड़ी थीं और गाड़ी में न तो सहायक निर्वाची पदाधिकारी महोदया थी और न ही कोई चालक लेकिन गाड़ी न केवल स्टार्ट था,बल्कि उसका एसी भी चालू था।गाड़ी के गेट के सभी शीशे चढ़े थे।ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि किस तरह सरकारी राशि का दुरुपयोग जिम्मेवार लोगों के द्वारा की जा रही है।
गाड़ी स्टार्ट कर एसी चालू रखने के मामले में जब बीडीओ अनुराधा कुमारी से बात की गई तो दूरभाष पर उन्होंने पहले तो बताया कि गाड़ी स्टार्ट नहीं होगा।लेकिन जब उन्हें कहा गया कि गाड़ी स्टार्ट है और एसी भी चालू है एवं गाड़ी में चालक भी नहीं है तो उन्होंने कहा कि गाड़ी में कुछ खराबी हो गया होगा,उसी को ठीक कराया जा रहा होगा,कहकर फोन काट दी।दूसरी ओर मतदानकर्मियों के पहचान पत्र पेड़ों से लटके रहने के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ऐसा मतदानकर्मियों को आकर्षित करने के लिए किया गया है।