कोसी नदी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिए एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की गई है । इसी क्रम में एनडीआरएफ टीम के द्वारा सुपौल सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत के मरीचा गांव में फँसे लोगों को निकाला गया है। इन लोगों में कई गर्भवती तथा धात्री महिलाये एवं बच्चे शामिल हैं। मालूम हो कि कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो जाने के कारण कोसी तटबंध के भीतर पानी का फैलाव हो गया था। अब धीरे – धीरे पानी मे कमी हो रही है।