भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया में जहाज घाट पर स्नान करने के दौरान दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर जहाज घाट की है । मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की उम्र 13 और 16 साल है। स्थानीय लोगों ने शव को गंगा घाट से निकलकर नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया है।
इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक सोमवारी के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण हादसा हुआ। गंगा में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने जब किशोर को डूबते देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक लोग बचा पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
































