कुणाल गुप्ता बने भाजयुमो के नवगछिया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

नवगछिया

। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में कुणाल गुप्ता को नवगछिया का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। कुणाल गुप्ता पहले भी पार्टी संगठन में कई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके मनोनयन से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कुणाल गुप्ता पूर्व में मुहल्ला प्रमुख, गजाधर भगत कॉलेज के अध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश सह कटिहार जिला प्रभारी सहित पार्टी की जिला कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। साथ ही वह व्यापार प्रकोष्ठ में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे कोषाध्यक्ष के रूप में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच’ तथा युवा बिहार सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, बासुकी मंडल, राकेश ठाकुर, दीपक भगत, अजय सिंह कुशवाहा, पंकज गुप्ता, संदीप गुप्ता, धीरज सिंह, सज्जन भारद्वाज, कुमार गौरव, नंदनी सरकार और प्रवीण भगत समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।