न्यूज़ स्कैन रिपाेर्टर, बिहपुर
नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम बिहार राज्य प्रतियोगिता के लिए हाजीपुर रवाना हो गई है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 13 से 15 सितंबर तक बी.डी. पब्लिक स्कूल, पानापुर लांगा, हाजीपुर (वैशाली) में 31वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप (बालक/बालिका) और 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप (पुरुष/महिला) का आयोजन किया जाएगा।
नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार के अनुसार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायणन प्रसाद, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्यप्रियदर्शी, राजीव कुमार यादव सहित शिक्षक और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।
टीम सूची:
सब जूनियर (बालक)
कप्तान: साकेत कुमार
उपकप्तान: शिवम् कुमार
अन्य खिलाड़ी: विकाश कुमार, आयुष कुमार, ऋषि कुमार, दुर्गेश कुमार, प्रीतम कुमार, सुंदरम कुमार, अर्णव कुमार
प्रशिक्षक: गोल्डन कुमार
प्रबंधक: आदित्य कुमार
सीनियर (पुरुष)
कप्तान: राहुल कुमार
उपकप्तान: अंकित कुमार शर्मा
अन्य खिलाड़ी: अमित कुमार, सूरज कुमार, विद्यासागर कुमार, गुलशन कुमार, बिट्टू कुमार, अजीत कुमार, मन्नू कुमार, आदित्य राज
प्रशिक्षक: प्रणव कुमार
प्रबंधक: राजीव कुमार
सीनियर (महिला)
कप्तान: साक्षी कुमारी
उपकप्तान: प्रज्ञा भारती
अन्य खिलाड़ी: अभिलाषा कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा कुमारी, मौसम कुमारी, निधि कुमारी, शीतल कुमारी, अन्नू कुमारी, सपना कुमारी, निर्मला प्रियदर्शिनी
प्रशिक्षक: सोनाली मिश्रा
प्रबंधक: प्रियंका कुमार
टीम का उद्देश्य राज्य स्तर पर नवगछिया पुलिस जिला का शानदार प्रदर्शन करना है।
नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम रवाना, 31वीं सब जूनियर व 32वीं सीनियर राज्य चैम्पियनशिप में भाग लेने को तैयार
