महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने ली एकता की शपथ

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, मुजफ्फरपुर
महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विषय प्रवेश के साथ हुआ, जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और देश की अखंडता के प्रतीक बन गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र की एकता को सशक्त बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और स्वयंसेवकों ने एकता की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी रानी, डॉ. मोहम्मद रईस, डॉ. कुमारी अनुपम गुप्ता, शिल्पा भारती, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. जयश्री, डॉ. सोनी, जितेंद्र कुमार, प्रेम रंजन कुमार, डॉ. रामकृष्ण कुमार, डॉ. चिन्मय प्रकाश और डॉ. शमीम अंसारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।