- दौड़, वॉक, पेंटिंग और लाइव हॉकी मैच सहित कई कार्यक्रम आयोजित
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भागलपुर में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह 6:30 बजे सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अपर समाहर्ता दिनेश राम, आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार सहित कई वरीय अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने खेल शपथ भी लिया।
प्रतियोगिताएं और विजेता
पुरुष वर्ग 3 किमी दौड़:
प्रथम: ऋतुराज कुमार
द्वितीय: भोला कुमार
तृतीय: अभिषेक कुमार
सीनियर सिटीजन 1 किमी स्पीड वॉक:
प्रथम: डॉ. मणिभूषण
द्वितीय: वाचस्पति झा
तृतीय: राम शुभम चौधरी
महिला वर्ग: डॉ. सीमा सिंह (प्रथम), विद्या झा (द्वितीय), कंचन देवी (तृतीय)
पेंटिंग प्रतियोगिता (खेल विषयक):
प्रथम: श्रेया रावत
द्वितीय: गणेश कुमार
तृतीय: निधि सिंह
प्रतिभागियों को जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक खुशबू कुमारी और जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने सम्मानित किया।
करीब 300 खिलाड़ियों और कलाकारों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं 200 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने खेल भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राजगीर में आयोजित हीरो एशिया पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन और मैच का सीधा प्रसारण देखा।
आगामी कार्यक्रम
30 अगस्त:
सुबह 8:30 बजे – 100 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ (सैंडिस कंपाउंड)
दोपहर 2 बजे – कबड्डी और योग प्रतियोगिता (खेल भवन)
अपराह्न 3 बजे – वॉलीबॉल प्रतियोगिता (सैंडिस कंपाउंड)
शाम 5 बजे – स्पून रेस और म्यूजिकल चेयर (फैन पार्क, सैंडिस कंपाउंड)
31 अगस्त:
सुबह 6:30 बजे – Sunday on Cycle कार्यक्रम
इसके अलावा 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर (नालंदा) में आयोजित हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण प्रतिदिन सैंडिस कंपाउंड स्थित फैन पार्क में टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने दी।