बोरा दौड़ से जलेबी दौड़ तक : छात्राओं ने जमकर लिया आनंद

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, जगदीशपुर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में रोचक खेलें का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विशेष चेतना सत्र में मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए उनको समर्पित रंगोली का निर्माण किया।

इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को खेल के महत्व को समझते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन तथा टीम भावना में कार्य करने को सिखाता है साथ ही हमें शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ रखता है। आज पढ़ाई में भी खेल विधि सबसे रोचक तथा आसानी से विषय वस्तु को समझने में मदद करता है। बच्चों के बीच बोरा दौड़, नींबू दौड़, जलेबी दौड़, संगीतमय कुर्सी खेल तथा अन्य संतुलन आधारित खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बच्चे मनोरंजन के साथ भाग लिया ।

इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षक अभिनाश सरोज, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, शाहिना खातून, शारिका निगार, फ़ूल कुमारी, कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला, खुशबू, यशोदा, सुलोचना, मीना तथा बाबू लाल उपस्थित रहे।