भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के तहत नमो युवा रन मैराथन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सुपौल में राष्ट्र व्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष जयंत मिश्र के नेतृत्व में नमो युवा रन मैराथन ‘नशा मुक्त भारत के लिए’ सुपौल स्टेडियम से गांधी मैदान तक कुल 5 किलोमीटर का मैराथन का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम पांच बालक एवं प्रथम पांच बालिका को नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा उत्सव पूरे देश में उत्साह से मनाया जा रहा है। ‘नमो युवा रन’ इसी क्रम में नशा मुक्त भारत, स्वदेशी भारत और स्वस्थ भारत के लिए एक आह्वान है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह भाजपा नेता राघवेंद्र झा राघव , भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह , जिला प्रभारी राहुल यादव , जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर शामिल हुए।
बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अमरेश कुमार ,द्वितीय स्थान पर
मंजूर आलम, तृतीय स्थान पर
जितेन्द्र कुमार ,चतुर्थ स्थान पर
सरोज कुमार ,पांचवें स्थान पर
सौरभ कुमार।
बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान पर लक्ष्मी कुमारी ,द्वितीय स्थान पर
भवानी कुमारी ,तृतीय स्थान पर
नीतू कुमारी चतुर्थ स्थान पर
सोनी कुमारी ,पांचवें स्थान पर
चंदन कुमारी ने जीत दर्ज की।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 में जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज देश भर में 75 स्थान पर नशा मुक्त भारत के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा रन “मैराथन” का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत सुपौल में भी भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बड़ी संख्या में युवाओ ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।
नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह भाजपा नेता राघवेंद्र झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के उपहार के रूप में हर देश और प्रदेशवासियों को जीएसटी रिफॉर्म का गिफ्ट दिया है इससे जहां एक ओर जरूरी चीजे छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री दूध दही घी पनीर खाने की वस्तुओं में भारी छूट दी गई है ।
प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा नशे और फिजूल खर्ची पर भारी टैक्स लगाया गया है. युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए बाइक कार घर-घर पर लगने वाले स्टील, सीमेंट आदि पर भी छुट् दी गई है।जिसे 22 सितंबर से पूरे देश में लागू किया जा रहा है। जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री जी के द्वारा नमो युवा रन मैराथन का आवाहन युवाओं को नशा मुक्ति और संगठित होकर एक साथ एक सूत्र में बंध कर देश के विकास में आगे आने का संकल्प है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश के 75 स्थानों पर नमो युवा रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह भव्य युवा आंदोलन प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त भारत” के विजन को समर्पित है जो देश को फिटनेस, अनुशासन, और नशामुक्त भविष्य की ओर प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री महेश देव , डॉ विमल यादव, नवीन गुप्ता , आलोक कुमार ,राजेश कुमार साह ,विशाल मिश्रा, संतोष जायसवाल ,मनीष कुशवाहा, राजेश मलिक, मनोज चौधरी ,अभिमन्यु अग्रवाल ,विकास गुप्ता, विराट जायसवाल, मुकेश कुमार , जिब्राइल ,राजेश कुमार ,मंजय कुमार ,मिंटू कुमार विजय मंडल ,मोहम्मद राजाराम साह, आदि बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।