सिमराहा बाजार के अग्नि पीड़ितों से सांसद ने मुलाकात कर क्षति का लिया जायजा,आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिया निर्देश

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
जिले के सिमराहा बाजार में हुए अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात करने बुधवार की देर शाम सांसद प्रदीप कुमार सिंह सिमराहा बाजार पहुंचे और अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर घटना का जायजा लिया। सांसद ने मौके से अंचल अधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित आपदा प्रबंधन पदाधिकारी से बातचीत की और समुचित मुआवजा देने की मांग की।जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए क्षतिपूर्ति का आकलन करने की बात कही।सांसद ने कहा कि यह बहुत ही बड़ी घटना है, जिसका क्षतिपूर्ति करना असंभव है।बावजूद इसके प्रयास रहेगा कि क्षति आंकलन के बाद उचित मुआवजे की राशि अग्नि पीड़ितों को प्रदान किया जाय।
मौके पर सांसद के साथ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल,थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, पीड़ित दुकानदार सुबोध मंडल, अरुण झा, निलेश ठाकुर, कार्पीन ठाकुर, प्रदीप मंडल, अर्जुन पासवान, जीवन व्यापारी, सुमन राम, बंटी मंडल, रूपेश मंडल, पवन मंडल, संतोष मंडल, मन्नू मंडल, अनिल ठाकुर, अफसर, रेहान सहित दर्जनों पीड़ित दुकानदार मौजूद थे।