न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने मनमानी कीमत पर उर्वरक बिक्री का आरोप लगाते हुए त्वरित कारवाई की मांग की है। यूरिया निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक रही है।यह प्रति बोरा ₹266 के बदले 400 से ₹500 तक बेची जा रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में अत्यधिक मूल्य लिया जा रहा है और मजबूरी में किसान अधिक कीमत देकर खरीदने को विवस हैं। किसानों का कहना है कि खरीदने की रसीद भी विक्रेता नहीं देते हैं ।रसीद की मांग करने पर दुकानदार टाल-मटोल करते हैं और बाद में देने की बात करते हैं। कृषि विभाग के अधिकारी निष्क्रिय है। किसानों को लूटा जा रहा है और इस मजबूरीवश अधिकारियों से शिकायत नहीं कर रहे है क्योंकि खाद न मिलने का डर बना रहता है ।डाॅ सिंह ने कहा कि सारे अधिकारी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से मिले हुए हैं। जानबूझकर किसानों को लूटा जा रहा है। दुकानदारों को भी डिस्ट्रीब्यूटर ,यूरिया के साथ अन्य उत्पाद लेने को को विवश करते दे
हैं। विक्रेता भी किसान को यूरिया के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव बनाते हैं। सरकार पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। जानबूझकर यह किल्लत पैदा की जा रही है। विधान परिषद सदस्य डाॅअजय कुमार सिंह ने जल्द ही हैं कृषि मंत्री से इस बाबत मिलने की बात कही है।जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि अन्नदाताओं को राहत मिल सके।


























