MIC सत्र 2023–27 की हिंदी परीक्षा में प्रश्नपत्र में गड़बड़ी, छात्र राजद का विरोध प्रदर्शन

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
MIC सत्र 2023–27 के हिंदी विषय की परीक्षा में प्रश्नपत्र को लेकर गंभीर गड़बड़ी सामने आने से छात्र–छात्राओं में भारी आक्रोश है। परीक्षा के दौरान सामने आई त्रुटियों के कारण छात्रों ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं बताया और कई छात्रों ने परीक्षा देने से इनकार कर दिया। छात्रों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही उनके शैक्षणिक भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
प्रश्नपत्र गड़बड़ी के विरोध में छात्र राजद के अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि प्रश्नपत्र में पूछे गए कई प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर थे, जिससे परीक्षा देना कठिन हो गया और मानसिक तनाव भी बढ़ा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र नेता आनंद राज ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। उन्होंने हिंदी प्रश्नपत्र में हुई गड़बड़ी सहित छात्रों की अन्य समस्याओं को विस्तार से रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। आनंद राज ने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो छात्रों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।
फिलहाल छात्र परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन के बाद समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।