न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
विधानसभा चुनाव में रैली, जुलूस, वाहन, कार्यालय इत्यादि संबंधित अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से दिया जाना है। निर्वाची पदाधिकारी 43 सुपौल विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर के द्वारा सुपौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए सिंगल विंडो सिस्टम के कर्मियों एवं पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। बैठक में बताया गया कि अभ्यर्थी अथवा राजनीतिक दल को किसी भी कार्यक्रम के लिए अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से दिया जाएगा। इस हेतु राजनीतिक दल अथवा अभ्यर्थी को कार्यक्रम के 48 घंटे पूर्व आवेदन सिंगल विंडो सिस्टम से संबंधित कोषांग में देना होगा। किसी भी कार्यक्रम के संबंध में अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर सुपौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगल विंडो कोषांग के कर्मियों की बैठक की गई। जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में कार्य करने का निर्देश दिया गया। किसी भी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्राप्त होने पर विभिन्न कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाएगा। कोषांग का दायित्व होगा कि जिस जिस कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाना है उन्हें पत्र लिखकर जल्द से जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होते हैं राजनीतिक दल या अभ्यर्थी को यथाशीघ्र कार्यक्रम हेतु अनुमति प्रदान कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी कर्मियों को इस कार्य हेतु सारी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया गया। सिंगल विंडो सिस्टम का यह कार्य होगा कि सभी जगह से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर अभ्यर्थी अथवा राजनीतिक दल को कार्यक्रम हेतु अनुमति प्रदान करना। इस बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी सुपौल सदर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष सुपौल अनिरुद्ध प्रसाद एवं सभी संबंधित कार्यालय के कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।



























