न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा की इकाई द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में छात्रों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर उसके उद्देश्यों के प्रति विश्वास जताया।
कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश ने मौके पर कहा –
“यह केवल सदस्यता का कार्यक्रम नहीं बल्कि छात्रों की एकता और जागरूकता का प्रतीक है। जब हम सब मिलकर अपनी समस्याओं की आवाज़ उठाएँगे तभी शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की बात सुनने के लिए मजबूर होगा। हमारा संगठन सदैव छात्रहित के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा से छात्रों के अधिकारों की रक्षा करेगा।”
वहीं विश्वविद्यालय वरीय उपाध्यक्ष गिरीश झा और छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्र ने अभियान में सक्रिय भागीदारी करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया और छात्र आंदोलन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बिट्टू कुमार, शुभम आचार्य, रॉबिन, विकास समेत कई छात्र मौजूद रहे।


























