मखाना बना सीमांचल और मिथिलांचल की सियासत का नया केंद्र

न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
इन दिनों सीमांचल से लेकर मिथिलांचल तक मखाना पूरी तरह से राजनीतिक केंद्र बिंदु बन गया है। मखाना बोर्ड की स्थापना को लेकर चल रही खींचातानी अभी शांत भी नहीं हुई थी कि इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत कटिहार पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने कोढ़ा प्रखंड स्थित एक मखाना फोड़़ी का दौरा किया था, जहाँ उन्होंने मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। इसके बाद वे मखाना खेतों में भी उतरे और किसानों से उत्पादन व विपणन की स्थिति पर चर्चा की थी।
इसी क्रम में एनडीए भी पीछे नहीं रहा। हाल ही में कोढ़ा में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री हरि सहनी ने भी मखाना फोड़़ी पहुँचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
वहीं 10 सितंबर (बुधवार) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी कटिहार दौरा प्रस्तावित था। वे विशेष रूप से मखाना उत्पादन की स्थिति जानने के लिए आ रही थीं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब उनके अगले दौरे की तिथि घोषित होना बाकी है। देखिए पूरी रिपोर्ट।