त्रिवेणीगंज में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 255.8 लीटर कोरेक्स बरामद

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 2558 बोतल कुल 255.8 लीटर नशीली दवा (कोरेक्स) बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस के निर्देश पर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड 9 स्थित मनोज सरदार के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान मनोज सरदार, पिता–सोमनाथ सरदार को गिरफ्तार किया गया।मामले में त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बरामद नशीली दवा के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। नशीली दवा की जांच हेतु नमूना प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।