न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
बिहार के सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके संस्थान ‘Ambition’ (एम्बिशन) ने एक बार फिर नए शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बिहार में पिछले 22 वर्षों से छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में जुटे इस संस्थान ने घोषणा की है कि IIT-JEE और NEET की तैयारी के साथ-साथ कक्षा 9वीं से 12वीं (बोर्ड्स) के लिए रजिस्ट्रेशन और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निदेशक अमित सिन्हा ने कहा, कैरियर की ऊंचाई के साथ ही एक बेहतर और संवेदनशील नागरिक बनाना हमारा उद्देश्य है।

22 साल की उत्कृष्टता का सफर
’एम्बिशन’ पूर्णिया का एक ऐसा नाम है जिसने अपनी अनुशासित शिक्षा व्यवस्था और सर्वश्रेष्ठ वातावरण के संकल्प के साथ हजारों छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित कॉलेजों तक पहुँचाया है। संस्थान का मानना है कि सही मार्गदर्शन और शुरुआती नींव ही छात्र की सफलता की कुंजी है।
छात्रों के लिए विशेष डिजाइन किए गए कोर्सेज:
संस्थान ने छात्रों की जरूरतों को देखते हुए चार मुख्य श्रेणियों में कोर्स उपलब्ध कराए हैं:
फाउंडेशन कोर्स (Foundation Course): दसवीं/मैट्रिक पास छात्रों के लिए (कक्षा XI, XII के साथ IIT-JEE/NEET की तैयारी)।
न्यूक्लियस कोर्स (Nucleus Course): 11वीं पास कर चुके छात्रों के लिए विशेष बैच।
टारगेट कोर्स (Target Course): 12वीं विज्ञान के वर्तमान छात्रों या पास आउट छात्रों के लिए, जो क्रैक करना चाहते हैं IIT-JEE/NEET (Medical)।
प्री-फाउंडेशन कोर्स (Pre-Foundation Course): कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए, जिसमें NTSE और ओलंपियाड की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है।


आवासीय सुविधा और सुरक्षित माहौल
संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ का अनुशासित वातावरण है। बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहाँ लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल (Hostel) की बेहतरीन व्यवस्था है, ताकि वे सुरक्षित माहौल में रहकर एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
कैसे करें संपर्क?
नामांकन के इच्छुक अभिभावक और छात्र पूर्णिया के नवरत्न हाता स्थित संस्थान के कार्यालय में जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
पता: नवरत्न हाता, पूर्णिया (बिहार)
हेल्पलाइन नंबर: 9771347243, 9031251134, 06454-336015 (O)

































