लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

नगर परिषद स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर राजेश कुमार मल्लिक की अध्यक्षता में भारत रत्न से सम्मानित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती बनाई गई । राजेश कुमार मल्लिक ने कहा कि जब देश में आपातकाल लागू हुआ था तो देश में कानून व्यवस्था खराब हो गई थी। महान् शिक्षाविद् स्वतंत्रता सेनानी के नेतृत्व में देश के एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिवक्ता रूद्रप्रताप लाल जी ने कहा कि जय प्रकाश नारायण बाबू की हाथ पकड़ कर जिस बहुत सारे नेताओं ने अपनी राजनीति का भविष्य तैयार की। जब देश को एकजुट करने वाले महान शिक्षाविद् विद्वान जयप्रकाश नारायण बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रो विनोद शंकर कर्ण ने कहा कि जब जब जयप्रकाश नारायण बाबू जी का जरुरत पड़ी तब तब देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सदागी और ईमानदार से हम सभी बहुत कुछ सीख सकते हैं। डॉ सत्यप्रकाश मल्लिक ने कहा हम सभी जय प्रकाश बाबू के पदचिन्ह पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं। पुष्प अर्पित करने के लिए संजीव वर्मा, अजय लाल, अमर मल्लिक, राकेश कुमार, श्याम प्रकाश, सोहन कुमार गगन जी, अभय श्रीवास्तव , अभिनव मल्लिक , भाजपा नेत्री रंजू झा , रोहित वर्मा , शिवा सिंह , नंन्दलाल , गोविंद चौधरी , पंकज चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।