भीमपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का खुलासा: 11.250 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई ग्राम बेलागंज वार्ड संख्या 12 में की गई, जहां से पुलिस ने 11.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार मौके से दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं, जिनमें एक बिना नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल तथा दूसरी टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AQ-6467) शामिल है। कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR38AQ-6467 के चालक मिथिलेश यादव, पिता विकास यादव, साकिन मधुरा पश्चिमी, वार्ड संख्या 6, थाना नरपतगंज, से जिला अररिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं दूसरी मोटरसाइकिल का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की पहचान में जुटी हुई है और उसके विरुद्ध विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।