चिराग पासवान की सभा को अधिवक्ताओं से संपर्क

रंगरा, नवगछिया
मुंगेर में 19 जुलाई को होने वाली चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा को लेकर नवगछिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान के नेतृत्व में नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में चलाया गया। अधिवक्ताओं और आम लोगों से महासभा में शामिल होने की अपील की गई।

इस दौरान लोजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से लोजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, शिवहर के जिला अध्यक्ष और नवगछिया प्रभारी विजय पांडे, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, अधिवक्ता संघ के महासचिव अजीत चौधरी, अधिवक्ता अरुण कसेरा, रविंद्र मंडल, जय नारायण यादव और रंजीत मंडल उपस्थित थे। सभी ने लोगों से 19 जुलाई को मुंगेर पहुंचने की अपील की।