जन्मदिन पर गिफ्ट नहीं, पेड़ लगाइए – भागलपुर में लायंस क्लब का संदेश

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर प्राइम द्वारा जिला स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नितिन सिंघानिया, एडमिनिस्ट्रेटर सुमित जैन, सचिव रेवन सराफ, कोषाध्यक्ष अभिषेक, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डोकानियां, सुधांशु शेखर, उपाध्यक्ष अंबिका डालमिया शेखर, आयुष छापोलिका, प्रज्ञा कुमार, रामंजय साह और आयुष अग्रवाल ने भाग लेकर पौधारोपण किया।

एडमिनिस्ट्रेटर सुमित जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पांच पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने जन्मदिन या वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।

सचिव रेवन सराफ ने क्लब के आगामी सेवा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 जुलाई शनिवार को राजकीय मदनलाल कन्या मध्य विद्यालय, नया बाजार में छात्राओं के लिए आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक डोकानियां होंगे।