न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भागलपुर शाखा-1 के अभिकर्ता कक्ष में लाईफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (LIAFI) 2924/2000 की शाखा-1 बेस कमिटी का चुनाव सम्पन्न हुआ।
चुनाव की प्रक्रिया मंडल सचिव सच्चिदानंद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश्वरी प्रसाद यादव एवं मुख्य जीवन बीमा सलाहकार संघ के मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल किशोर पंजिकार की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—
अध्यक्ष – संजय कुमार चौधरी
उपाध्यक्ष-1 – रानी वाला सहाय
उपाध्यक्ष-2 – सैयद विन मल्लिक
सचिव – संजय
सहायक सचिव-1 – सनोज कुमार दुबे
सहायक सचिव-2 – राकेश शर्मा
कोषाध्यक्ष – दिलीप दीन
संगठन सचिव – ब्रज किशोर मिश्रा, अजय कुमार
सलाहकार समिति में अम्लान कुमार डे, अरुण प्रसाद मोदी एवं सुभाष प्रसाद को शामिल किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में कमलेश्वरी प्रसाद यादव एवं मो. इफ्तिखार को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी समिति के सदस्य बबलू यादव, कपिलदेव मोदी, सुमन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, साहिबा इकराम, अंजना कुमारी, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, प्रकाश कुमार, अमित कुमार सौरव, नरेन्द्र कुमार चौधरी, देवेश कुमार, अशोक कुमार, प्रियबर्त सिंह एवं रणजीत कुमार चौधरी निर्वाचित हुए।