लौकहा थाना पुलिस की कार्रवाई, 700 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 700 ग्राम गांजा के साथ विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी जारी है और ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।