न्यूज़ स्कैन ब्यूरो | भोजपुर
जिले के आयर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़री गांव में गुरुवार को ज़मीन विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। खेत में धान की रोपनी के दौरान चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में श्री भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई ददन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला?
गांव के ही दो चचेरे भाइयों के बीच 27 बीघा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। एक महीने पहले आरोपित ललू सिंह ने ज़मीन का रजिस्ट्रेशन अपने नाम करा लिया था। गुरुवार को जब मृतक पक्ष के लोग धान की रोपनी करने खेत पहुंचे, तभी ललू पक्ष के आधा दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर वहां आ धमके और बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घटना में क्या हुआ?
मृतक: श्री भगवान सिंह, पिता हरकिशोर सिंह, निवासी भेड़री गांव
घायल: ददन सिंह, श्री भगवान के छोटे भाई, हालत गंभीर
आरोपी पक्ष: ललू सिंह और उसके सहयोगी
विवाद: 27 बीघा जमीन का रजिस्ट्री व कब्ज़ा
कार्रवाई: पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
परिजनों का आरोप:
मृतक के परिजन शिव शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि ललू सिंह ने ज़मीन का जबरन रजिस्ट्री कराया था और पिछले एक महीने से लगातार धमकियां मिल रही थीं। आज जब रोपनी शुरू की गई तो अचानक फायरिंग कर दी गई।
एसपी का बयान:
भोजपुर एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और

































